फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adnan Sami: Pakistan should thank Indian army for a brilliant, successful, mature strike

पाकिस्तान को इंडियन आर्मी का धन्यवाद करना चाहिएः अदनान सामी

Tue, 04 Oct 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami: Pakistan should thank Indian army for a brilliant, successful, mature strike
- फोटो : getty

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय जवानों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें बधाई देने के कारण ट्विटर पर आलोचनाओं का सामना करने वाले गायक अदनान सामी ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में अदनान ने कहा है कि भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में रणनीतिक तरीके से आतंकवाद के खिलाफ सफल सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए पाकिस्तान को भारतीय सेना का धन्यवाद करना चाहिए। 
विज्ञापन


गायक अदनान का कहना है कि, "मेरे ट्वीट्स उस कॉमन दुश्मन के खिलाफ थे जो दोनों देशों व दुनिया को छति पहुंचा रहा है। पाकिस्तान को भारतीय सेना का धन्यवाद कहना चाहिए। कई सालों से पाकिस्तान कह रहा है कि वो भी आतंक का पीड़ित देश है। अब जब आपका पड़ोसी आपको आतंकवाद से लड़ने में सहायता कर रहा है तो आप उसे संज्ञान में नहीं ले रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने पाकिस्तान के खिलाफ कभी कोई शब्द नहीं बोला'

Adnan Sami: Pakistan should thank Indian army for a brilliant, successful, mature strike

हालांकि अदनान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, "मैंने पाकिस्तान के खिलाफ कभी कोई शब्द नहीं बोला, उन्होंने खुद अपने तरीके से व्याख्या की है और यही कारण है कि मैंने बाद में लिखा था कि वे पाकिस्तान और आतंकवादियों को एक ही रूप में देखते हैं।" अदनान ने कहा कि यदि वो भविष्य में कभी पाकिस्तान जाते हैं तो वहां भी यही कहेंगे। 

अदनान ने 'इंडिया टुडे सफाइगीरी अवॉर्ड्स 2016' के मौके पर कहा था, 'वह ट्वीट मेरे दिल से निकला था और मैं उन्हें माफ करता हूं, जिन्होंने मेरी आलोचना की है।' पाकिस्तानियों द्वारा ट्विटर पर की गई आलोचनाओं के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया साफ तौर पर दर्शाती है कि वे 'आतंकवादियों और पाकिस्तान' के बीच के फर्क को नहीं समझते।
.
अदनान सामी ने अपने ही अंदाज में पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए अपना एक सदाबहार गीत 'कभी तो नजर मिलाओ' को पाकिस्तान को समर्पित करते हुए सवाल उठाया कि वह साफ इरादे से बढ़ाए गए दोस्ती के हाथ को क्यों ठुकराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed