{"_id":"6015e0278ebc3e34035609d9","slug":"admission-to-mbbs-course-2020-21-extended-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस कोर्स में दाखिले की तारीख फिर बढ़ी, पीठ ने दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमबीबीएस कोर्स में दाखिले की तारीख फिर बढ़ी, पीठ ने दिए आदेश
Sun, 31 Jan 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने 2020-21 अकादमिक सत्र के लिए एमबीबीएस और सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिले की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। कोविड-19 महामारी के कारण कई छात्र अभी दाखिला नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ द्वारा 28 जनवरी को दिए आदेश में एमबीबीएस में दाखिले के लिए अंतिम तारीख एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिले की अंतिम तारीख आठ फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर कहा गया था कि कोविड-19 महामारी की वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के कारण कई छात्र अभी तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं, जिस वजह से इन कोर्सों में कई सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरा जाना चाहिए।
विज्ञापन