{"_id":"574d417b4f1c1b0e761092ce","slug":"admiral-lanba-takes-over-as-chief-of-naval-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वें नौसेना प्रमुख बने एडमिरल सुनील लांबा, संभाली कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
23वें नौसेना प्रमुख बने एडमिरल सुनील लांबा, संभाली कमान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमिरल सुनील लांबा ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में मंगलवार को कमान संभाली। लांबा ने देश के समुद्री सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। नेविगेशन एवं डायरेक्शन के विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा के पास नौसेना प्रमुख के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा।
विज्ञापन
उन्होंने एडमिरल आर के धवन के बाद नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। धवन सेवानिवृत्त हो गए हैं। लांबा ने कहा कि विश्व में सबसे अच्छी नौसेनाओं में शुमार भारतीय नौसेना की कमान संभालना वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में नौसेना सभी तीनों आयामों में काम करने में एक आधुनिक एवं सक्षम बल बनी है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21वें भारतीय हैं। पहले दो नौसेना प्रमुख ब्रिटिश थे।
विज्ञापन
वह इससे पहले मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। उन्होंने इसी साल फरवरी में पश्चिमी कमान के प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वह कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हुआ करते थे।
नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ
सुनील लांबा नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। 30 साल से ज्यादा के सेवा काल में उनका अच्छा खासा परिचालन संबंधी अनुभव रहा है। वह आईएनएस सिंधुदुर्ग, आईएनएस दौनागिरी, आईएनएस रणविजय, आईएनएस हिमगिरी, आईएनएस मुंबई के नेविगेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं। लांबा परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल समेत सेना के कई पदकों से सम्मानित हैं।