फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Admiral Lanba takes over as Chief of Naval Staff

23वें नौसेना प्रमुख बने एडमिरल सुनील लांबा, संभाली कमान

Tue, 31 May 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Admiral Lanba takes over as Chief of Naval Staff
- फोटो : ANI

एडमिरल सुनील लांबा ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में मंगलवार को कमान संभाली। लांबा ने देश के समुद्री सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। नेविगेशन एवं डायरेक्शन के विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा के पास नौसेना प्रमुख के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा।

विज्ञापन


उन्होंने एडमिरल आर के धवन के बाद नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। धवन सेवानिवृत्त हो गए हैं। लांबा ने कहा कि विश्व में सबसे अच्छी नौसेनाओं में शुमार भारतीय नौसेना की कमान संभालना वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में नौसेना सभी तीनों आयामों में काम करने में एक आधुनिक एवं सक्षम बल बनी है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21वें भारतीय हैं। पहले दो नौसेना प्रमुख ब्रिटिश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इससे पहले मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। उन्होंने इसी साल फरवरी में पश्चिमी कमान के प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वह कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हुआ करते थे।




नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ
सुनील लांबा नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। 30 साल से ज्यादा के सेवा काल में उनका अच्छा खासा परिचालन संबंधी अनुभव रहा है। वह आईएनएस सिंधुदुर्ग, आईएनएस दौनागिरी, आईएनएस रणविजय, आईएनएस हिमगिरी, आईएनएस मुंबई के नेविगेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं। लांबा परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल समेत सेना के कई पदकों से सम्मानित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed