Indian Navy: एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे; आर हरिकुमार की जगह लेंगे
भारतीय नौसेना को नया अध्यक्ष मिल गया है। पश्चिमी नौसेना कमान में तैनात एडमिरल दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। लगभग चार दशक लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाई 1985 में नौसेना में शामिल हुए वाइस एडमिरल त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल जैसे नौसेना जहाजों की कमान संभाली है। वह पहले नौसेना अभियानों के महानिदेशक और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने रीवा के सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन आदि से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने नेवल हायर कमांड कोर्स और यूएस नेवल वार कॉलेज के नेवल कमांड कॉलेज से भी ट्रेनिंग ली। वाइस एडमिरल त्रिपाठी उत्कृष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से सम्मानित हैं।Vice Admiral Dinesh Tripathi appointed as the next Indian Navy chief
Tripathi is presently the Vice Chief of Navy Staff after having done multiple important assignments in his 40 years career and would assume his new office on April 30. Prior to taking over as Vice Chief of… pic.twitter.com/S6bZyEvigY— ANI (@ANI) April 18, 2024विज्ञापन