फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adityanath gets bail 12-year-old case.

12 साल पुराने मामले में आदित्यनाथ ने किया सरेंडर, मिली जमानत

Tue, 17 May 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 May 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
Adityanath gets bail 12-year-old case.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर धारा-144 के उल्लंघन के 12 वर्ष पुराने मामले में गोरक्षपीठ के महंत व भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चंद मिनटों बाद ही कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन


कोर्ट ने एक जमानतदार से 15 हजार रुपये की जमानत राशि भी जमा कराई। इस मामले में नामजद कुल दस आरोपियों में से चार अन्य ने भी जमानत कराई। सांसद आदित्यनाथ सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


इस पर सरेंडर करने के लिए सांसद दोपहर ठीक साढ़े 12 बजे एसीजेएम चंद्रशेखर मिश्र की कोर्ट में पेश हुए। यहां अधिवक्ता रमेश कुमार पांडेय व विजय गुप्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की। चंद मिनट की कागजी प्रक्रियाओं के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहरी एस्टेट के कुंवर अजय सिंह ने सांसद की जमानत ली। हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह की जमानत लवकुश ओझा ने ली। इनके अलावा भाजपा नेता राकेश सिंह पहलवान, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, हियुवा के जिला प्रभारी श्यामधनी राही ने भी जमानत ली।

15 हजार के मुचलके पर महंत आदित्यनाथ को जमानत

Adityanath gets bail 12-year-old case.
मामले में कुल दस लोग नामजद किए गए थे। इसमें नौ के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हुई थी। आरोपी विष्णुदत्त की मृत्यु हो चुकी है। कोर्ट में पेशी के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, सिविर सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी अजय कुमार साहनी खुद कोर्ट परिसर में डटे रहे।

यह है मामला
धारा-144 के उल्लंघन का मामला तकरीबन 12 वर्ष पुराना है। डुमरियागंज में विकलांग बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कई दिनों बाद भी मुकदमा दर्ज न किए जाने पर शाहपुर चौराहे पर हिंदू चेतना रैली आयोजित की गई थी।

रैली से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने धारा-144 लागू किया था। सांसद को सभास्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पूरे जिले की फोर्स की घेरेबंदी लगा दी गई थी। बावजूद सारी घेरेबंदी को धता बताते हुए आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभा की थी। इसके बाद सांसद समेत 10 नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के लिए खिलाफ आईपीसी की धारा-188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed