{"_id":"5f341a24f1c6415b037e0d10","slug":"aditya-thackeray-appoint-as-chairman-padma-awards-committee-opposition-raised-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः आदित्य ठाकरे बने पद्म पुरस्कारों की समिति के अध्यक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः आदित्य ठाकरे बने पद्म पुरस्कारों की समिति के अध्यक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल
Wed, 12 Aug 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
aditya thackeray
- फोटो : twitter
महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में राजशिष्टाचार मंत्री आदित्य ठाकरे को साल 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार को नामों की सिफारिश के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि अनुभवहीन मंत्री आदित्य ठाकरे की अध्यक्षता में इतने बड़े पुरस्कार की सिफारिश करने के लिए समिति बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आदित्य का अदालत में एक मामले में उल्लेख हुआ है। इसके बावजूद जल्दबाजी में उनकी अध्यक्षता में समिति बनाई है। दरेकर ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में कई अनुभवी और बुजुर्ग मंत्री होने के बाद भी आदित्य को समिति का अध्यक्ष बनाया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन