{"_id":"649876fd33f8f88003031c7f","slug":"adhir-ranjan-said-bjp-has-converted-raj-bhavans-into-party-offices-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अधीर रंजन का भाजपा पर बड़ा आरोप, बोले- राजभवनों को पार्टी दफ्तर में तब्दील कर दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अधीर रंजन का भाजपा पर बड़ा आरोप, बोले- राजभवनों को पार्टी दफ्तर में तब्दील कर दिया
Sun, 25 Jun 2023 10:49 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:49 PM IST
सार
बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ने देश के राज भवनों को पार्टी दफ्तर में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ने देश के राज भवनों को पार्टी दफ्तर में तब्दील कर दिया है। बहुत से राज भवन ऐसे हैं, जिन्हें भाजपा ने पार्टी दफ्तर में तब्दील कर दिया है। भाजपा की यही नीति है। वे यहां नहीं रूके उन्होंने कहा, विचार धारा वाले व्यक्ति को वे राज भवन में बिठा दिया जाता है। उन्होंने विपक्षी एकता को ममता पर दूसरे दिन भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ममत बनर्जी ने विपक्षी एकता को हमेशा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, बंगाल में कांग्रेस के लिए तृणमूल और भाजपा समान प्रतिद्वंद्वी है। वे यहां राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोलकाता प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
अधीर रंजन ने कहा, यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा उन लोगों को राज भवन में बिठा देती है, जो भाजपा की विचार धारा वाले लोग होते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी इसी तरह के आरोप लगे। केरल में भी इसी तरह के आरोप लगे हैं। केंद्र की सरकार जिन राज्यों विरोधी पार्टी की सरकार है, वहां राज भवन को औजार के रूप में इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
उन्होंने ममता बनर्जी पर दूसरे दिन भी हमला जारी रखा। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हमेशा नुकसान पहुंचाया है। पीछे से खंजर भोंका है। अधीर ने कहा, देश की राजनीति कांग्रेस को छोड़कर न चली है न चल सकती है। कांग्रेस के बगैर विपक्षी एकता संभव नहीं है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि ममता और भाजपा में साठगांठ है।
पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बल पर्याप्त नहीं
इस दौरान अधीर ने कहा कि राज्य में जितने चुनव बूथ हैं, उसके हिसाब से केंद्रीय बलों की संख्या पर्याप्त नहीं है। राज्य चुनाव आयोग के सुरक्षा के लिहाज से चुनावों के चरण बढ़ाने चाहिए, तभी प्रदेश में चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हो पाएगा।