फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury said PM Modi should now go to Shaheen Bagh

अधीर रंजन का फिर पीएम मोदी पर हमला, कहा- ईमानदार हैं तो उन्हें शाहीन बाग जाना चाहिए

Mon, 27 Jan 2020 04:00 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury said PM Modi should now go to Shaheen Bagh
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अधीर रंजन ने कहा कि मोदी जी तीन तलाक नियम के समय मुस्लिम बहनों के लिए आंसू बहा रहे थे। अगर वे ईमानदार हैं तो उन्हें अब शाहीन बाग जाना चाहिए, जहां वे माताएं और बहनें पिछले कुछ हफ्तों से आंदोलन कर रही हैं।

विज्ञापन
 

 



बजट सत्र में सीएए के खिलाफ लड़ेंगे

वहीं, संसद के आगामी सत्र में पार्टी की रणनीति पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि  हम नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लड़ेंगे, हम संविधान और अर्थव्यवस्था के लिए लड़ेंगे। हम इन सभी मुद्दों को संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर टिपण्णी की थी। कुछ दिन पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में कांग्रेस की एक जनसभा में कहा था कि हां मैं पाकिस्तानी हूं। तुम लोगों (मोदी-शाह) को जो करना है कर लो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मुझे पाकिस्तानी कहकर बुलाया जाता है। मैं आज कहना चाहता हूं कि हां मैं पाकिस्तानी हूं। आपको जो करना है वो कर लो। यहां पर हां को हां बोलना खतरे से खाली नहीं है।

दिल्ली में बैठे लोग जो कहेंगे हमें मान लेना होगा वरना हम देशद्रोही बन जाएंगे। आज हम कहां रह रहे हैं? हमें वही करने को कहा जाता है जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं। ये हमें स्वीकार्य नहीं है। यह देश नरेंद्र मोदी, अमित शाह के पिताजी की खेती नहीं है। हिंदुस्तान किसी के बाप की संपत्ति नहीं है। यह बात उन दोनों को समझनी चाहिए। वो आज हैं कल नहीं रहेंगे।


इससे पहले उन्होंने आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर बयान दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि यदि देविंद सिंह नहीं देविंदर खान होते को आरएसएस की ट्रोल आर्मी इस मसले को अभी तक काफी उछाल देती। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस ने खुद को उनके इस बयान से अलग कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed