फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan chowdhury refuses to participate in Trump banquet

कांग्रेस नेता अधीर रंजन को ट्रंप के स्वागत भोज का न्योता, जाने से किया इनकार

Sun, 23 Feb 2020 04:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
Adhir Ranjan chowdhury refuses to participate in Trump banquet
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति भवन की ओर से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भोज के न्योते पर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन अधीर रंजन ने वहां जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को ट्रंप के दौरे से अलग रखने के बीच अधीर रंजन चौधरी को भोज का निमंत्रण भेजा गया है।  राष्ट्रपति भवन से कांग्रेस समेत विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। कांग्रेस ने अभी तय नहीं किया है कि उसके नेता भोज में शामिल होंगे या नहीं। लेकिन अधीर रंजन ने कहा, वे अमेरिकी राष्ट्रपति के किसी अभियान का हिस्सा नहीं बनेंगे और भोज में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ट्रंप की यात्रा का स्वागत जरूर कर रही है लेकिन यात्रा से भारत के नफे-नुकसान को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। अधीर रंजन ने ट्वीट किया, ट्रंप अहमदाबाद से अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान को गति देने जा रहे हैं। एक साथ दो माचो राजनेता मिलेंगे, खाएंगे और मीडिया के लाइमलाइट में आएंगे। संक्षेप में कहें तो, अमेरिका को विक्रेता के रूप में पेश किया जाएगा जबकि भारत खरीदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते हैं मोदी के मित्र क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय सिंह
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं। दिग्विजय ने ट्वीट किया कि बराक ओबोमा जी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को जनवरी 2015 में संविधान का पालन करने का अनुरोध कर गए थे, लेकिन संपूर्ण राजनीतिक शास्त्र के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया।


दिग्विजय ने कहा कि अब देखते हैं मोदी जी के परम मित्र डोनाल्ड ट्रंप जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।

ट्रंप की भारत यात्रा उनके चुनाव अभियान का हिस्सा: बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है। बघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे और शुक्रवार को दिल्ली लौटे। अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब वहां के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में भारतीय मूल के बहुत से लोग रहते हैं जिससे उनका वोट मिल जाए। अन्यथा चुनाव सामने है और इस बीच आने का मतलब ही क्या होता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed