फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adhir ranjan chowdhury may be public accounts committee chairman in Parliament

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी हो सकते हैं संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष

Tue, 09 Jul 2019 05:55 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
adhir ranjan chowdhury may be public accounts committee chairman in Parliament
अधीर रंजन चौधरी (फाइल)

कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी संसद की ताकतवर मानी जाने वाली लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष हो सकते हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ विचार विमर्श और उनकी सहमति के बाद अधीर रंजन चौधरी के नाम को पीएसी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आगे कर दिया है। परंपरा के तौर पर यह पद विपक्षी दल के पास रहता है।

विज्ञापन


17वीं लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत पाने से चूक गई। ऐसे में विपक्षी दलों से विमर्श के बाद यह पद फिर कांग्रेस के पास आया है। इससे पहले 16वीं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष थे। खड़गे को केवी थॉमस का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पीएसी अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन

कौन तय करता है पीएसी चेयरमैन

पीएसी चेयरमैन का नाम लोकसभा अध्यक्ष तय करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस पद के लिए विपक्ष की तरफ से आए नाम पर संसदीय कार्यमंत्री के साथ विचार करके निर्णय लेंगे। यूपीए चेयरपर्सन ने अधीर रंजन चौधरी का नाम लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजा है। माना जा रहा है कि परंपरा के अनुसार अधीर रंजन चौधरी ही पीएसी के अगले चेयरमैन होंगे। पीएसी संसद की महत्वपूर्ण समिति है। यह सीएजी की रिपोर्ट आदि की समीक्षा करके संसद को अपनी रिपोर्ट देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed