फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhary statement on PM Modi in Parliament created ruckus

Lok Sabha: अधीर रंजन के बिगड़े बोल, सदन में जमकर हंगामा; अमित शाह से पूछा- आपको इतना गुस्सा क्यों आता है?

Thu, 10 Aug 2023 03:54 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और उन्होंने महाभारत के एक प्रसंग का उदाहरण दिया और कहा कि आज मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है। 

विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhary statement on PM Modi in Parliament created ruckus
विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को जोरदार चर्चा जारी है, पीएम मोदी भी लोकसभा में मौजूद हैं उनका भाषण भी कुछ देर में शुरू होगा। इस बीच विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ऐसा बयान दे दिया जिससे के बाद संसद में खूब हंगामा मचा। मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा साथ ही महाभारत के एक प्रसंग का उदाहरण दिया और कहा कि आज मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है। 

विज्ञापन


अमित शाह जी आपको बहुत गुस्सा आता है 
इसके बाद अधीर रंजन के बयान पर अमित शाह ने आपत्ति जताई और कहा कि आप इस तरह पीएम के बारे में नहीं बोल सकते। तभी विपक्ष के नेता अधीर रंजन अमित शाह से बोले कि आपको क्यों इतना गुस्सा आता है पीएम मोदी तो इतना गुस्सा नहीं करते हैं। हालांकि महाभारत में चीरहरण को लेकर दिए गए बयान के बाद संसद में काफी हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


अधीर रंजन के भाषण के दौरान लोकसभा में पहुंचे पीएम
जब अधीर रंजन संसद में अपना भाषण दे रहे थे तो वहां प्रधानमंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है। हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था। हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें। हम किसी भाजपा सदस्य को संसद में आने की मांग नहीं कर रहे थे, हम सिर्फ अपने प्रधानमंत्री के आने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी सौ बार प्रधानमंत्री बनें हमें कोई लेना देना नहीं
आगे अधीर रंजन ने कहा कि हम ये कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी हर चीज में कुछ न कुछ बोलते हैं, लेकिन वो मणिपुर पर चुप हैं। हमें ये बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मणिपुर से दो सांसद हैं, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। देश का मुखिया होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर के लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी।क्या ये मांग गलत थी, ये आम लोगों की मांग थी। आगे बोले कि मोदी 100 बार देश के पीएम बनें, हमें कोई लेना देना नहीं। हमें देश के लोगों से लेना देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed