फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADGP-RSS meeting: Kerala CM denies political intermediary claims Latest News Update

ADGP-RSS Meeting: 'राजनीतिक वार्ताकार के तौर पर पुलिसकर्मियों को भेजना हमारी कार्यशैली नहीं', विजयन का पलटवार

Sat, 21 Sep 2024 05:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Sep 2024 05:35 PM IST
सार

Kerala: मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि विपक्ष के नेता वीडी सतीसन का कहना है कि एडीजीपी एमआर अजित कुमार ने मेरे वार्ताकार के तौर पर आरएसएस नेताओं से मुलाकात की। शायद उनकी पार्टी ऐसा करती रही होगी।  

विज्ञापन
ADGP-RSS meeting: Kerala CM denies political intermediary claims Latest News Update
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडजीपी) की बैठक के संबंध में आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मकसदों को पूरा करने के लिए वार्ताकार के रूप में पुलिसकर्मियों को भेजना वामपंथी सरकार के काम करने का तरीका नहीं है।

विज्ञापन


विजयन ने कहा, 'विपक्ष के नेता वीडी सतीसन का कहना है कि एडीजीपी एमआर अजित कुमार ने मेरे वार्ताकार के तौर पर आरएसएस नेताओं से मुलाकात की। शायद उनकी पार्टी ऐसा करती रही होगी। हो सकता है कि विपक्ष के नेता की पार्टी अपने मंसूबों को हकीकत में बदलने के लिए वार्ताकारों के तौर पर पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल करती होगी। इसलिए अपनी पार्टी के पूर्व अनुभवों के आधार पर वे ऐसे बयान दे सकते हैं। हमारा काम करने का यह तरीका नहीं है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस पर जोर दिया कि सरकार ने आरएसएस नेताओं से अजित कुमार की बैठक के मामले को गंभीरता से लिया है। इसकी जांच की जा रही है। हमें मिली रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय सहायता के लिए ज्ञापन तैयार करने की खबरों को फर्जी बताया
विजयन ने मीडिया के एक वर्ग पर वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं के बाद केंद्रीय सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा ज्ञापन तैयार किए जाने के संबंध में फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केरल में नुकसानदेह पत्रकारिता हो रही है। मीडिया का एक वर्ग विवाद खड़े करने की फैक्टरी बन गया है। फर्जी खबरों की वजह से केरल की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed