कोरोना के खिलाफ जंग में एडीबी ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए एडीबी ने भारत के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है।
ऋण को बीमारी की रोकथाम के साथ-साथ गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक संरक्षण जैसी प्राथमिकताओं में तत्काल सहयोग के लिए मंजूर किया गया है। एडीबी के अध्यक्ष मात्सुगु असकावा ने कहा कि इस अभूतपूर्व चुनौती से निबटने के लिए हम भारत सरकार का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े पैकेज में से ये रकम तुरंत मदद के लिए दी जा रही है। एडीबी भारत की आपातकालीन जरूरतों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम स्वास्थ्य क्षेत्र और गरीबों, अनौपचारिक श्रमिकों, छोटे तथा मझोले उद्योगों और वित्तीय क्षेत्र पर इस महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 2.2 अरब अमेरीकी डॉलर की तत्काल सहायता देने की तैयारी कर रहे हैं।