फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Adar Poonawala said India will start exporting covid vaccine again from June

विश्व बैंक अध्यक्ष ने कहा ः सीरम जैसा संस्थान भारत का सौभाग्य

Wed, 07 Apr 2021 06:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 06:24 AM IST
सार

  • पूनावाला ने कहा, लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से वैक्सीन निर्यात में और ज्यादा देरी हो सकती है
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करना होगा

विज्ञापन
Adar Poonawala said India will start exporting covid vaccine again from June
अदार पूनावाला - फोटो : social media

विस्तार

विश्व बैंक अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा है कि भारत सौभाग्यशाली है जो उसके पास सीरम इंस्टीट्यूट जैसा वैश्विक टीकों का एक बड़ा निर्माता है। उन्होंने यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  व विश्व बैंक की आगामी बैठक से पूर्व मीडिया से चर्चा के दौरान की।

विज्ञापन


मालपास ने कहा, मेरा सीरम इंस्टीट्यूट के साथ काफी संपर्क रहा है। यह साफ नहीं है कि अमेरिका, यूरोप में, द.अफ्रीका या भारत में स्थानीय मांगों की आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादन की क्या जरूरतें हैं। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने जून से दोबारा कोविड वैक्सीन का निर्यात शुरू करने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


वहीं, विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को जून से दोबारा कोविड वैक्सीन का निर्यात शुरू करने की उम्मीद जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि यह उसी स्थिति में होगा, यदि भारत में नए कोरोना वायरस संक्रमण का असर कम दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला ने कहा, लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से वैक्सीन निर्यात में और ज्यादा देरी हो सकती है, क्योंकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करना होगा। बता दें कि विश्व में हर किसी को समान रूप से वैक्सीन की उपलब्धता के लक्ष्य वाले अमेरिका समर्थित कोवाक्स प्रोग्राम के लिए सीरम इंस्टीट्यूट सबसे अहम सप्लायर है।


लेकिन कोवाक्स ने 25 मार्च को अपने इस वैक्सीन कार्यक्रम को बड़ा झटका लगने की घोषणा की थी, क्योंकि भारत में बढ़ते संक्रमण के कारण सीरम इंस्टीट्यूट को घरेलू मांग को पूरी करने में जुटना पड़ा था। इसके चलते 9 करोड़ वैक्सीन की वैश्विक सप्लाई में देरी होना तय हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed