फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani group defends fortune rice bran cooking oil Sourav ganguly to continue brand ambassador

कुकिंग ऑयल पर अडानी ग्रुप की सफाई, कहा- गांगुली ही रहेंगे ब्रांड एंबेसडर, ऐड पर रोक अस्थायी

Wed, 06 Jan 2021 02:06 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 06 Jan 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Adani group defends fortune rice bran cooking oil Sourav ganguly to continue brand ambassador
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अडानी ग्रुप लगातार चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इसकी वजह अडानी ग्रुप का फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल है, जिसका विज्ञापन सौरव गांगुली करते हैं। गांगुली के बीमार होने के बाद अडानी ग्रुप ने अपने कुकिंग ऑयल के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद गांगुली को विज्ञापन से हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो चली थीं। अब इस मामले में अडानी ग्रुप ने सफाई दी है।

विज्ञापन

क्या कहा अडानी ग्रुप ने? 

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर के डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव अंगशू मलिक ने इस मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'हम सौरव गांगुली के साथ काम करते रहेंगे। वह हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे। हमने अपने कुकिंग ऑयल के टीवी विज्ञापन पर सिर्फ अस्थायी रोक लगाई है। हम आगे फिर सौरव के साथ काम करेंगे। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो किसी के साथ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने किया कुकिंग ऑयल का बचाव

अपने बयान के दौरान अंगशू मलिक ने राइस ब्रान कुकिंग ऑयल का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि राइस ब्रान ऑयल कोई दवा नहीं है। यह केवल कुकिंग ऑयल है। दिल के मामले में कई तरह के कारकों का असर होता है जैसे कि खान-पान संबंधी और आनुवंशिक मसले। राइस ब्रान को दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बता दें कि गांगुली को जनवरी 2020 में फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बता दें कि सौरव गांगुली को दो जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी निगरानी में रखा है। माना जा रहा है कि गांगुली को जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर उड़ा था कंपनी का मजाक

बता दें कि गांगुली फॉर्च्यून राइस ब्रान 'हॉर्ट हेल्दी ऑयल' का विज्ञापन करते हैं। लॉकडाउन के दौरान वह अडानी ग्रुप के इस ऑयल के विज्ञापन में वह दिल की देखभाल को बढ़ावा देते नजर आए। अब दादा को दिल का दौरा पड़ने के बाद सोशल मीडिया पर अडानी ग्रुप के इस कुकिंग ऑयल को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed