फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani announces over 55 thousand crore investment in five years in Gujarat

अडाणी ने की गुजरात में पांच साल में 55 हजार करोड़ से अधिक निवेश की घोषणा

Fri, 18 Jan 2019 03:49 PM IST
आसिम खान भाषा, गांधीनगर
भाषा, गांधीनगर Published by: आसिम खान Updated Fri, 18 Jan 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Adani announces over 55 thousand crore investment in five years in Gujarat

उद्योगपति गौतम अडाणी ने अगले पांच साल में गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की शुक्रवार को घोषणा की। इनमें विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क, एक तांबा संयंत्र, एक सीमेंट इकाई और लीथियम बैटरी का एक विनिर्माण संयंत्र शामिल है। इस निवेश से राज्य में रोजगार के 50 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे। अडाणी ने नौवें वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में यहां कहा कि उनके समूह ने गुजरात में पिछले पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है और आने वाले समय में निवेश को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच सााल में हमारे निवेश में खावड़ा में विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा हाइब्रिड पार्क शामिल है। हमारा अनुमान है कि इस पार्क में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।’’ अडाणी समूह ने बृहस्पतिवार को 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पेट्रो रसायन कारोबार में उतरने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम मुंद्रा में एक गीगावाट डेटा सेंटर पार्क, 10 लाख टन क्षमता वाला तांबा संयंत्र, लखपत में एक सीमेंट और क्लिंकर विनिर्माण संयंत्र, लीथियम बैटरी विनिर्माण का एक एकीकृत परिसर तथा फोटोवॉल्टेक विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार शामिल है। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि इन परियोजनाओं पर 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।’’ शुक्रवार को घोषित 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश में पेट्रोरसायन कारोबार का निवेश शामिल नहीं है। अडाणी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में यह भरोसा फिर से स्थापित किया है कि भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि का मुख्य इंजन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की कम दरों के साथ अर्थव्यवस्था के बुनियादी तत्वों को स्थापित करने, राजकोषीय घाटा का सख्त प्रबंधन, स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार जीएसटी, दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता का क्रियान्वयन और दुनिया के प्रमुख देशों के साथ भारत का संबंध मजबूत करने की आपकी (मोदी की) क्षमता ने देश को निवेश के लायक सबसे अच्छे देशों में से एक बना दिया है।’’ अडाणी ने कहा, ‘‘और आपके (मोदी के) मार्गदर्शन में भारत 2019 में विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed