फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Rajinikanth was rushed to Apollo Greams Road Hospitals in Chennai know all updates in hindi

Rajinikanth: अभिनेता रजनीकांत अस्पताल में कराए गए भर्ती; गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद ले जाए गए हास्पिटल

Tue, 01 Oct 2024 01:42 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 01 Oct 2024 01:42 AM IST
सार

76 साल के अभिनेता इन दिनों अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। एक निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयान, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा लोकेश कनगराज की कुली। वे कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं। 

विज्ञापन
Actor Rajinikanth was rushed to Apollo Greams Road Hospitals in Chennai know all updates in hindi
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कई रिपोर्ट में इसकी वजह पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल संबंधी ऑपरेशन किया जाएगा
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उनका मंगलवार को दिल संबंधी ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, अस्पताल या परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

 
अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं रजनीकांत
76 साल के अभिनेता इन दिनों अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। एक निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयान, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा लोकेश कनगराज की कुली। वे कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था
एक दशक पहले सुपरस्टार ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपनी बहुचर्चित राजनीति से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed