{"_id":"5c2afa76bdec222be4546f3d","slug":"actor-prakash-raj-will-contest-2019-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, ट्वीट कर दी जानकारी
Tue, 01 Jan 2019 10:58 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj
अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 2019 में होने वाला आम चुनाव लड़ेंगे। वह स्वतंत्र उम्मीदवार को तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश राज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके कर्नाटक से चुनाव लड़ने की संभावना है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने 1 जनवरी को ट्वीट कर कहा, "सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं... एक नई शुरुआत... अधिक जिम्मेदारियां... आपके समर्थन के साथ मैं आगामी संसदीय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा। निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी जल्द। अब की बार जनता की सरकार।"
HAPPY NEW YEAR TO EVERYONE..a new beginning .. more responsibility.. with UR support I will be contesting in the coming parliament elections as an INDEPENDENT CANDIDATE. Details of the constituency soon. Ab ki baar Janatha ki SARKAR #citizensvoice #justasking in parliament too..
— Prakash Raj (@prakashraaj) December 31, 2018
प्रकाश अपने भाजपा विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। वह रजनीकांत और कमल हासन के बाद तीसरे प्रमुख अभिनेता हैं जो राजनीति में आए हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि जिस तरह के हिंदुत्व का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रसारण कर रही है, वह भारत में काम नहीं करेगा।
उन्होंने कहा था, "वह (भाजपा) कहते हैं, मैं हिंदू विरोधी हूं। मैं मोदी विरोधी हूं, मैं हेगड़े का विरोधी हूं, मैं अमित शाह विरोधी हूं। और मेरे अनुसार, वो हिंदू नहीं हैं।" इससे पहले वह गाय और गो मूत्र पर दिए अपने बयान के कारण भी विवादों में आ चुके हैं।