फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Nipon Goswami demise, CM Himanta Sarma expresses grief

Nipon Goswami : विख्यात असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी-सीएम सरमा ने जताया शोक

Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 10:57 PM IST
सार

75 वर्षीय अभिनेता गोस्वामी दिल की बीमारी से पीड़ित थे। 24 अक्तूबर को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1957 में फणी सरमा के निर्देशन में बनी फिल्म 'पियाली फुकन' से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
actor Nipon Goswami demise, CM Himanta Sarma expresses grief
Assam CM Himanta Biswa Sarma - फोटो : ANI

विस्तार

असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी का गुरुवार सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें कुछ दिन पहले गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। निपोन गोस्वामी का जन्म 3 सितंबर 1942 को असम के तेजपुर क्षेत्र में हुआ था। उनके निधन से असम सहित पूर्वोत्तर में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन


असमिया फिल्म के सदाबहार अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, असमिया चलचित्र जगत के अग्रणी निपोन गोस्वामी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके योगदान को चलचित्रप्रेमी हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं प्रकट करता हूं। इसी तरह के संवेदनाएं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी ट्वीट करते हुअ प्रकट की। उन्होंने लिखा, मैं सदाबहार अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। 'ककादेउता नाती और हाथी' में अभियन के दौरान असम के इस महान अभिनेता का सानिध्य पाकर मैं धन्य हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह से गोस्वामी की तस्वीर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लिखा, असमिया सिनेमा का सितारा नहीं रहा। अनुभवी अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। 1960 के दशक से अभिनेता निपोन दा ने सबको मोहित किया था। उनके निधन से एक स्वर्ण युग का अंत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल की बीमारी से जूझ रहे थे गोस्वामी
80 वर्षीय अभिनेता गोस्वामी दिल की बीमारी से पीड़ित थे। 24 अक्तूबर को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1957 में फणी सरमा के निर्देशन में बनी फिल्म 'पियाली फुकन' से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी।  उनके परिवार में एक बेटा और बहू हैं। उनकी पत्नी की 2015 में मृत्यु हो गई थी। 

सुभाष घई व नवीन निश्चल सहपाठी थे
गोस्वामी ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान पुणे में अभिनय का प्रशिक्षण लिया था। फिल्म निर्माता सुभाष घई, शत्रुघ्न सिन्हा और नवीन निश्चल उनके सहपाठी थे। वे असमिया फिल्म 'संग्राम' के मुख्य अभिनेता थे। इसके बाद उन्होंने एक और सुपरहिट 'डॉ बेजबरुआ' का अभिनय किया।



50 असमिया फिल्मों में अभिनय किया
गोस्वामी ने 50 असमिया फिल्मों में अभिनय किया। इनमें 'मुकुता', 'संध्या राग', 'अजोली नोबू', 'अपरूपा', 'घर संगसर', 'कोकदेवता नाटी अरु हटी', 'सिराज', 'देउतार बिया' प्रमुख हैं। ', 'बैभव', 'हिया दिया निया', 'जॉन ज्वोले कोपोलत', 'जोनाकी मोन', 'मीठा मीठा लोगोनोट', 'कादंबरी', 'मोरिसिका' आदि शामिल हैं।उनकी अंतिम फिल्म रजनी बर्मन की 'लंककांडा' थी। उन्होंने कल्पना लाजमी की 'दमन', भाबेंद्रनाथ सैकिया की 'काल संध्या' और राजकुमार कोहली की 'विरोध' सहित सात हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed