फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   actor Mona Ambegaonkars controversial tweet on Savarkar, Shewale demands action

Maharashtra: सावरकर पर अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर का आपत्तिजनक ट्वीट, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Aug 2022 09:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:23 AM IST
सार

शेवाले ने कहा कि मोना अंबेगांवकर द्वारा 22 अगस्त को स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को लेकर किया गया यह ट्वीट बहुत विवादित है। इसकी कोई प्रामाणिकता नहीं है।मोना अंबेगांवक मंगल पांडे, मर्दानी और टीवी सीरियल सीआईडी में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
actor Mona Ambegaonkars controversial tweet on Savarkar, Shewale demands action
अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर द्वारा वीर सावरकर के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री (MoS Home) अजय कुमार मिश्रा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शेवाले ने गृह राज्यमंत्री मिश्रा से कहा कि वे संबंधित एजेंसियों को विवादित ट्वीट हटाने का निर्देश देने को भी कहा है। अभिनेत्री अंबेगांवकर ने पत्र में लिखा, 'मैं आपका ध्यान मोना अंबेगांवकर द्वारा 22 अगस्त को शाम 6.47 बजे किए गए ट्वीट की ओर दिला रहा हूं। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को लेकर किया गया यह ट्वीट बहुत विवादित है। इसकी कोई प्रामाणिकता नहीं है। मेरे विचार में इसमें कोई ऐतिहासिक तथ्य नहीं है और एक महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति दुर्भावना है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।'
विज्ञापन


शेवाले ने ट्वीट की कड़ी निंदा करते हुए गृह राज्यमंत्री मिश्रा से कहा कि कृपया ट्वीट का कड़ा संज्ञान लें और संबंधित एजेंसी को सोशल मीडिया से ट्वीट को तुरंत हटाने का आदेश दें। यह भी अनुरोध किया कि प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ इस तरह के फर्जी ट्वीट करने के लिए अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें। हालांकि, विवादित ट्वीट को अब डिलीट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोना अंबेगांवकर हिंदी और मराठी टेलीविजन कार्यक्रमों व फिल्मों में काम कर चुकी है। मोना ने मंगल पांडे, मर्दानी और टीवी सीरियल सीआईडी में काम कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया में भाजपा व संघ के नेताओं के खिलाफ बयान देने के लिए चर्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed