{"_id":"65c7705d3cb0e3c33806ab1b","slug":"actor-mithun-chakraborty-s-health-deteriorates-admitted-to-kolkata-hospital-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद हालत सामान्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mithun Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद हालत सामान्य
Sat, 10 Feb 2024 06:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। सूत्रों ने 'अमर उजाला' को बताया कि शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती उपचार के बाद वे ठीक हो गए। शाम को उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत भी की। वे अभी स्वस्थ हैं। हालांकि, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अभिनेता सोहम चक्रवर्ती द्वारा निर्मित फिल्म 'शास्त्री' की शूटिंग के दौरान वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्हें तुरंत अभिनेता बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले गए। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदा स्थिति को लेकर अस्पताल अधिकारियों की ओर से कोई विशेष बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन