फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Dalpati Vijay thundered in the first conference of TVK, said- politics is war zone, we have to careful

Tamil Nadu: TVK के पहले सम्मेलन में गरजे अभिनेता दलपति विजय, कहा- राजनीति युद्ध क्षेत्र, हमें सावधान रहना होगा

Sun, 27 Oct 2024 07:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

मशहूर अभिनेता विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। विजय ने इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नाम की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Actor Dalpati Vijay thundered in the first conference of TVK, said- politics is war zone, we have to careful
सम्मेलन को संबोधित करते पार्टी के प्रमुख दलपति विजय। - फोटो : ANI/TVK

विस्तार

मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) का पहला सम्मेलन तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी वी सलाई गांव में हुआ। इसमें पार्टी के प्रमुख और अभिनेता दलपति विजय ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर भी निशाना साधा। दलपति विजय ने कहा कि राजनीति कोई सिने क्षेत्र नहीं बल्कि एक युद्धक्षेत्र है। यह गंभीर होगा। अगर हम गंभीरता और थोड़ी हंसी के साथ इसे हाथ में लेने का फैसला करते हैं तो ही हम इस क्षेत्र में टिके रह सकते हैं और विरोधियों से निपट सकते हैं। हमें मैदान पर सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


करियर छोड़कर आपका विजय बनकर आया
दलपति विजय ने कहा कि हम द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग नहीं करने जा रहे हैं। वे इस मिट्टी की दो आंखें हैं। हमें खुद को किसी विशिष्ट पहचान तक सीमित नहीं रखना है। हमारी विचारधारा धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक न्याय की है। हम उसके आधार पर कार्य करने जा रहे हैं। राजनीति में असफलताओं और सफल कहानियों को पढ़ने के बाद मैं अपने करियर को शिखर पर छोड़कर आप सभी पर भरोसा करते हुए आपका विजय बनकर आया हूं।
विज्ञापन


जनविरोधी है सरकार
टीवीके प्रमुख ने कहा कि तमिलनाडु में एक समूह एक ही गाना गा रहा है। यहां जो भी राजनीति के लिए आता है उसे विशिष्ट रंग दे रहा है और लोगों को धोखा दे रहा है। द्रविड़ियन मॉडल के नाम पर वे भूमिगत सौदेबाजी कर रहे हैं  और लोगों को धोखा दे रहे हैं। यहां जनविरोधी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2026 में चुनाव लड़ने की तैयारी
मशहूर अभिनेता विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। गौरतलब है कि अभिनेता विजय ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नाम की घोषणा की। हाल ही में उन्होंने इसका झंडा और चुनाव चिह्न जारी किया था। तब उन्होंने बताया था कि भारत के चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को एक पंजीकृत सियासी दल के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दे दी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में होने की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed