{"_id":"5b720c5b42c79242b51c1ff8","slug":"actor-akshay-kumar-will-aware-people-on-road-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाएंगे अक्षय, अब इस सरकारी अभियान ने भी जुड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाएंगे अक्षय, अब इस सरकारी अभियान ने भी जुड़ेंगे
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में शौचालय बनवाने और सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। केंद्र सरकार ने अक्षय को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ने का फैसला किया है। अभिनेता अब इस से जुड़े विज्ञापन में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में आज यानी मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें सड़क परिवहन, राजमार्ग और गंगा पुनरुद्धार मंत्री नितिन गडकरी सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस दौरान कुछ विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें अक्षय कुमार लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते नजर आएंगे।
विज्ञापन