फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Activist Medha Patkar claimed that Narmada river water level has fallen after the height of the Sardar Sarovar dam was raised in Gujarat

चिंताजनक: मेधा पाटकर ने कहा- सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ने से घटा नर्मदा का जलस्तर, नष्ट हो रही नदी

Mon, 20 Dec 2021 01:59 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 01:59 AM IST
सार

अगर समय पर नहीं चेते तो नदियों और पर्यावरण का काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर (बांध) की ऊंचाई भले ही बढ़ गई हो, लेकिन इससे (नदी के) जल स्तर में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Activist Medha Patkar claimed that Narmada river water level has fallen after the height of the Sardar Sarovar dam was raised in Gujarat
मेधा पाटकर - फोटो : facebook.com/MedhaPatkarNBA

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने रविवार को दावा किया कि गुजरात में बना सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर गिर गया है जिससे नदी नष्ट हो रही है और मछुआरों पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन


नर्मदा बचाओ आंदोलन में सबसे आगे रहीं मेधा पाटकर आरोप लगाया कि सरदार सरोवर परियोजना ने गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित मेगा बांध के नीचे रहने वाले मछुआरों की रोजी रोटी पर संकट आन पड़ा है। 
विज्ञापन


पाटकर ने अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना पर युवाओं से सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया है। उनका मानना है नहीं अगर समय पर नहीं चेते तो नदियों और पर्यावरण का काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर (बांध) की ऊंचाई भले ही बढ़ गई हो, लेकिन इससे (नदी के) जल स्तर में गिरावट आई है। नर्मदा नदी नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों जैसे अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उचित पर्यावरणीय अनुमति प्राप्त किए बिना ही शुरू किया जा रहा है। नर्मदा नदी गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों से होकर बहती है। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में मेगा बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर करने की अनुमति दी थी। इसके बाद से ही कुछ सामाजिक कार्यकर्ता इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed