फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Activist Gautam Navlakha, Naxals Were in Contact with Hizbul, Kashmiri Separatists: Pune Police

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के संपर्क में थे गौतम नवलखा, पुणे पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 25 Jul 2019 08:12 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 25 Jul 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
Activist Gautam Navlakha, Naxals Were in Contact with Hizbul, Kashmiri Separatists: Pune Police
नक्सलियों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा (फाइल फोटो)
पुणे पुलिस ने बुधवार को बांबे हाईकोर्ट के सामने दावा किया कि नक्सलियों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा का पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संपर्क था। पुलिस के मुताबिक नक्सली समूह भी हिजबुल और कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से संपर्क में थे।
विज्ञापन


जस्टिस रंजीत मोरे और जस्टिस भारती डोंगरे की बेंच ने हालांकि नवलखा की गिरफ्तारी पर लगी रोक अगले आदेश तक बढ़ा दी है। मामले में सुनवाई आज भी होगी। पांच जुलाई को हाईकोर्ट ने नवलखा की गिरफ्तारी पर 23 जुलाई तक अंतरिम रोक लगाई थी।
विज्ञापन


नवलखा और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता नक्सलियों से कथित संबंधों के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। नवलखा ने हाईकोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज करने की गुहार लगाई थी, जिस पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता अरुणा पाई ने हाईकोर्ट में कहा, मामले में सह आरोपी रौना विल्सन और सुरेंद्र गाडलिंग के लैपटॉप से बरामद जानकारी से साबित होता है कि नवलखा और उससे जुड़े विभिन्न नक्सल समूहों ने हिजबुल के शीर्ष नेताओं से बातचीत की थी।


नवलखा 2011 से हिजबुल समेत विभिन्न प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंध बनाने में जुटा है। नवलखा का संपर्क 2011 से 2014 के बीच सैयद अली शाह गिलानी और शकील बख्शी समेत विभिन्न कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से भी रहा। हालांकि नवलखा के वकील ने सभी आरोपों को निराधार करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed