{"_id":"5d8622628ebc3e93b0396830","slug":"acting-chief-justices-appointed-to-four-high-courts-including-rajasthan-and-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान और केरल समेत चार उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान और केरल समेत चार उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश
Sat, 21 Sep 2019 06:45 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 21 Sep 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद इन चारों उच्च न्यायालयों में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शनिवार को कानून मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक न्यायाधीश राजीव शर्मा को पंजाब का, मोहम्मद रफीक को हरियाणा का, सीवीके अब्दुल रहीम को राजस्थान का और धरम चंद चौधरी को हिमाचल हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इन न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल रहे न्यायाधीश कृष्ण मुरारी, एसआर भट, रिषिकेश रॉय और वी रामासुब्रमण्यम को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन