फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Act of revenge Three arrested for poisoning tigress 4 cubs in Karnataka

Karnataka: बदले के लिए दिया गया बाघिन और उसके चार शावकों को जहर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बाघिन ने मादुराजू की गाय केंची को मार डाला था। इससे मादुराजू बेहद नाराज और गुस्से में था। अपने नुकसान के चलते आरोपी मादुराजू ने मृत गाय के अवशेष पर जहर छिड़क दिया।

विज्ञापन
Act of revenge Three arrested for poisoning tigress 4 cubs in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कर्नाटक के चामराजानगर जिले में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बाघिन और उसके शावकों की बदले के तहत जान ली गई थी। बाघिन ने एक व्यक्ति की गाय का शिकार किया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने बाघिन और उसके शावकों को जहर दे दिया। शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गाय के अवशेष से हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक मृत गाय का मालिक है, जिसका शिकार बाघिन ने किया था। घटना चामराजानगर जिले के हुग्याम वन क्षेत्र की है। बाघिन औऱ उसके शावक गुरुवार को मृत पाए गए थे, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। जांच में पता चला कि बाघिन और उसके शावकों को जहर दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक गाय के शव के अवशेष मिले। जांच में पता चला कि ये गाय मदा उर्फ मादुराजू की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाघिन ने मादुराजू की गाय केंची को मार डाला था। इससे मादुराजू बेहद नाराज और गुस्से में था। अपने नुकसान के चलते आरोपी मादुराजू ने मृत गाय के अवशेष पर जहर छिड़क दिया, जब बाघिन और उसके शावक फिर से गाय का मांस खाने के लिए लौटे तो मांस के साथ जहर भी उनके शरीर में चला गया, जिससे बाघिन और उसके शावकों की मौत हो गई। पूछताछ के दौरान मादुराजू के पिता ने दावा किया कि बाघिन और उसके शावकों की मौत का जिम्मेदार वह है, लेकिन जांच में जब मादुराजू की संलिप्तता का खुलासा हुआ तो उसके पिता को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- TMC: 'पिछले दरवाजे से एनआरसी लाने की कोशिश हो रही', टीएमसी ने मतदाता सूची की जांच पर उठाए सवाल

सीएम ने मांगी रिपोर्ट
इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ और लोगों ने वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। सीएम सिद्धारमैया ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है और प्रदेश के वन मंत्री ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में 563 बाघ हैं, जो मध्य प्रदेश के बाद देश में सबसे ज्यादा हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed