{"_id":"595985bf4f1c1b810a8b49ec","slug":"acid-victims-father-seeks-help-from-cm-nitish-for-financial-aid-for-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड पीड़िता के पिता ने श्राद्ध के लिए CM नीतीश से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसिड पीड़िता के पिता ने श्राद्ध के लिए CM नीतीश से मांगी मदद
एजेंसी/ पटना
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
एसिड अटैक का दर्द पांच साल तक झेलने के बाद बीते 22 जून को मौत की नींद सोने वाली लड़की के पिता ने उसके श्राद्धकर्म के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
मृतक चंचल कुमारी के पिता शैलेश पासवान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले पांच साल से बेटी के इलाज में उनके सारे पैसे खत्म हो चुके हैं। अब उनके पास श्राद्ध कर्म के लिए भी पैसे नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह की है कि इस कर्मकांड के लिए उनकी मदद करें। गौरतलब है कि अक्टूबर 2012 में पटना के मनेर में रात के समय चंचल और उसकी बहन पर चार मनचलों ने एसिड फेंका था।
विज्ञापन