फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish kumar tells party workers nothing to learn from Congress

न्योता मिलने पर लालू की रैली में शामिल होंगे नीतीश, बोले- कांग्रेस न सिखाए मुझे राजनीति

Mon, 03 Jul 2017 11:21 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 03 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar tells party workers nothing to learn from Congress

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पटना में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश लालू और उनकी पार्टी आरजेडी पर नरम नजर आए, लेकिन कांग्रेस को जमकर खोरी-खोटी सुनाई। नीतीश ने कहा कि कांग्रेस ने पहले गांधी की विचारधारा को छोड़ा फिर नेहरू की नीतियों को भी तिलांजलि दी। उन्होंने नसीहत भरे लहजे में कहा हमको किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


नीतीश ने पीएम पद की रेस को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि 'मैं 18-20 सांसदों के साथ कभी भी पीएम के पद का सपना नहीं देखता और न ही मैं पीएम की रेस में हूं।' उन्होंने कहा कि 'मैं अपने सिद्धांतों पर रहता हूं और मुझे किसी का पिछलग्गू बनना नहीं आता है। हां, मैं और मेरी पार्टी जेडीयू किसी की सहयोगी जरूर बन सकती है।'
विज्ञापन


 नीतीश ने कहा कि हम सिद्धांतों की बात करते हैं तो उस पर चलते भी हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं बिहार में ही राजनीति करूंगा और बिहार के विकास के लिए काम करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू की रैली पर सीएम नीतीश ने कहा कि अगर राजद की तरफ से न्योता मिला तो रैली में शामिल होंगे। आरजेडी की रैली में बोलने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि उनकी की रैली पर जदयू नेताओ को बोलने की क्या जरूरत है। सब का अपना अपना कार्यक्रम होता है। राजद की रैली मजबूत होगी। हमें बुलावा आएगा तो उसमें जरूर जाएंगे। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि इस रैली से जदयू को कोई मतलब नहीं है।


 नीतीश ने कहा कि हम किसी के पिछलग्गू नहीं। जो होना होगा सो होगा। बीजेपी गाय की बात करती है। सड़क पर घूमने वाली गायों को वे क्यों नहीं रख लेते। यूपी की सड़कों पर बिहार से ज्यादा गाय हैं। सिद्धांत मैं नहीं आप (कांग्रेस) बदल रहे हैं। लोहिया जी ने कांग्रेस को 'सरकारी गांधीवादी' कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed