सो रहे मां-बेटे पर उड़ेला तेजाब, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बांईकला गांव में बुधवार मध्यरात्रि घर में घुसकर किसी ने सो रहे मां-बेटे पर तेजाब फेंका। युवती का एक तरफ का चेहरा और हाथ सहित शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह जल गया है, वहीं बगल में सो रहे 2 साल के मासूम के चेहरे पर भी तेजाब के छींटे पड़े जिससे चेहरा जला।
घायल मां-बेटे का मेडिकल कालेज अलीगढ़ में इलाज कराया जा रहा है। युवती के पति की ओर से अज्ञात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बांईकला गांव निवासी किस्मत अली की पत्नी रेशमा बुधवार रात दो वर्षीय पुत्र फैज के साथ घर के अंदर कमरे में सोई थी।
कमरे का दरवाजा खुला था। तीन वर्षीय पुत्र के साथ किस्मत अली घर के बाहर सो रहा था। बताते हैं कि किस्मत अली के पड़ोसी का मकान गिरा हुआ है। वहीं से मध्यरात्रि करीब 12 बजे कोई उसके घर में घुसा।
आरोपी की तलाश जारी
उस समय रेशमा चेहरे पर चादर डालकर करवट लिए सो रही थी। पास से उस पर तेजाब फेंका गया। तेजाब डालने वाला भाग निकला जबकि महिला की चीख निकल पड़ी। भागकर पति और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो युवती और बच्चा तड़प रहा था।
युवती कस्बा छर्रा के मोहल्ला संजय नगर निवासी स्व. शहाबुद्दीन की पुत्री है। जानकारी पर मायके वाले भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट अंकित कर ली गई। आरोपी तलाश जारी है।