तेजाब कांड : प्रीति राठी के हत्यारे को आज सुनाई जाएगी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी प्रीति राठी की हत्या के दोषी अंकुर पवार की सजा की घड़ी अब करीब आ गई है। बुधवार को अदालत में प्रीति तेजाब कांड में सजा को लेकर बहस हुई। दोनो पक्षों में जिरह के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को सजा सुनाने की तिथि मुकर्रर की है।
विशेष महिला अदालत की जज अंजु शेंडे ने मंगलवार को ही अंकुर को दोषी करार दे दिया था। बुधवार को सजा पर बहस के दौरान विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की जबकि बचाव पक्ष के वकील ने अपनी दलीलें दी। अदालत ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अब बृहस्पतिवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
मालूम हो कि दिल्ली के नरेला की रहने वाली प्रीति राठी दो मई 2013 को ट्रेन से नौसेना के आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल में नर्स की नौकरी ज्वाइन करने मुंबई आईं थीं। प्रीति बांद्रा स्टेशन पर उतरी थीं, उसी दौरान उस पर एसिड हमला हो गया था जिससे वह बुरी तरह से झुलस गईं थीं।
विशेष महिला अदालत सुनाएगी फैसला
इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने तक जीवन और मौत की जंग लड़ते हुए प्रीति ने बांबे हास्पिटल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रीति राठी के ही पड़ोस में रहने वाले युवक अंकुर पवार को गिरफ्तार किया था।
मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष महिला अदालत की न्यायाधीश अंजु शेंडे ने आरोपी अंकुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) व 326बी (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत दोषी करार दिया है।