फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accused warden of Thanjavur student suicide case of Tamilnadu was welcomed by DMK MLA on her release from Trichy Central jail

तंजावुर सुसाइड केस: सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की, वार्डन पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

Tue, 15 Feb 2022 07:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 07:36 PM IST
सार

द्रमुक विधायक इनिगो इरुदयाराज ने तमिलनाडु में तंजावुर छात्रा आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी सागया मैरी का स्वागत कर विवाद खड़ा कर दिया है। वार्डन पर छात्रा ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
accused warden of Thanjavur student suicide case of Tamilnadu was welcomed by DMK MLA on her release from Trichy Central jail
वार्डन का स्वागत करते विधायक - फोटो : Social Media

विस्तार

सीबीआई ने तंजावुर छात्र आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक ईसाई मिशनरी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा की मौत से संबंधित है, जिसे कथित तौर पर उसके स्कूल द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

विज्ञापन


डीएमके विधायक ने किया आरोपी वार्डन का स्वागत
तमिलनाडु के तंजावुर में एक छात्रा की आत्महत्या ने सियासत हिला दी थी। छात्रा ने स्कूल प्रशासन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। डीएमके विधायक ने छात्रा की मौत की आरोपी वार्डन का जेल से निकलने पर स्वागत किया। विधायक ने वार्डन के लिए एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा है।
विज्ञापन


द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक इनिगो इरुदराज ने आरोपी वार्डन सागया मैरी का शॉल देकर स्वागत करने का फोटो अपने फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वार्डन ने गरीब बच्चों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'प्योर हार्ट हाई स्कूल छात्रावास की  वार्डन सागया मैरी ने गांवों में गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्हें तंजावुर जिले के थिरुकट्टुपल्ली माइकलपट्टी में एक अप्रत्याशित घटना के बाद गिरफ्तार किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने आगे लिखा कि' यह जानते हुए कि उन्हें अदालत ने रिहा कर दिया है, मैं व्यक्तिगत रूप से त्रिची महिला केंद्रीय जेल गया और उनका स्वागत किया। न्याय की जीत होगी। हम धार्मिक सद्भाव के लिए काम करना जारी रखेंगे।'

इस केस ने तमिलनाडु में सियासी भूचाल ला दिया था। बीजेपी के राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई ने छात्रा का मरने के समय का एक वीडियो जारी किया था। जिसमें छात्रा ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसके लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मद्रास हाईकोर्ट ने जनवरी में ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। वहीं बीजेपी ने डीएमके पर सीबीआई के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था।


तंजावुर सुसाइड केस
19 जनवरी को 12वीं की एक छात्रा ने कीटनाशक खा लिया था। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। जिसमें उसने छात्रावास वार्डन पर शैझणिक काम से अलग कई कार्य करवाने का आरोप लगाया था। छात्रा का कहना था कि उससे रूम की सफाई करवा जाती है। ये सब उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed