{"_id":"6713df32b963613ad40ccf68","slug":"accused-in-journalist-gauri-lankesh-murder-case-joins-shinde-led-sena-in-jalna-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, पूर्व मंत्री ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, पूर्व मंत्री ने दिलाई सदस्यता
Sat, 19 Oct 2024 10:02 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। वहीं अविभाजित शिवसेना के दौरान पार्षद रहे श्रीकांत पंगारकर ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बता दें कि पंगारकर बंगलूरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरोपी भी है।
विज्ञापन
शिवसेना शिंदे गुट में शामिल पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : ANI / X / @Shivsenaofc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रकार गौरी लंकेश की 2017 में हुई हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने विधानसभा चुनाव से पहले जालना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। बता दें कि 5 सितंबर, 2017 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उनके घर के बाहर लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कर्नाटक पुलिस की तरफ से महाराष्ट्र की एजेंसियों की सहायता से की गई जांच में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अविभाजित शिवसेना में जालना से पार्षद थे पंगारकर
2001 से 2006 के बीच अविभाजित शिवसेना के जालना नगर पार्षद श्रीकांत पंगारकर को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था और इस साल 4 सितंबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। 2011 में शिवसेना की तरफ से टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद श्रीकांत पंगारकर दक्षिणपंथी हिंदू जनजागृति समिति में शामिल हो गए थे। वह शुक्रवार को पार्टी नेता और पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर की मौजूदगी में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
श्रीकांत पंगरकर पूर्व शिवसैनिक हैं- अर्जुन खोतकर
पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर ने पत्रकारों से कहा, श्रीकांत पंगरकर पूर्व शिवसैनिक हैं और पार्टी में वापस आ गए हैं। उन्हें जालना विधानसभा चुनाव अभियान का प्रमुख नामित किया गया है। अर्जुन खोतकर ने यह भी कहा कि वह जालना से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि महायुति (शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का सत्तारूढ़ गठबंधन) में सीट बंटवारे पर चर्चा अभी भी चल रही है। यह सीट कांग्रेस के कैलाश गोरंट्याल के पास है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव की 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। राज्य में महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, एनसीपी शरद पवार गुट) और सत्ताधारी गठबंधन महायुति (भाजपा, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट) के बीच मुकाबला है।
शिवसेना शिंदे ने दिया जवाब, कहा- गौरी लंकेश के हत्यारोपी को पार्टी में नहीं मिलेगा पद
पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारोपी श्रीकांत पंगारकर की जालना जिले में पार्टी में किसी भी पद पर नियुक्ति पर शिवसेना शिंदे ने रोक लगा दी है। शुक्रवार को श्रीकातं पंगारकर ने पार्टी नेता और पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर की उपस्थिति में शिवसेना शिंदे का दामन थामा था। रविवार को शिवसेना ने कहा कि पंगारकर को जालना जिले में पार्टी का कोई पद देने पर रोक लगा दी गई है। लंकेश की 5 सितंबर, 2017 को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शिवसेना के जालना नगरपालिका पार्षद श्रीकांत पंगारकर को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 4 सितंबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन