फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused arrested in flight attendant murder case dies in Mumbai body found hanging in police station toilet

Maharashtra: मुंबई में फ्लाइट अटेंडेंट हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी की मौत, थाने के शौचालय में लटका मिला शव

Fri, 08 Sep 2023 01:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

मुंबई में एक 24 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस थाने में आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव थाने के शाचालय में लटका मिला। 

विज्ञापन
Accused arrested in flight attendant murder case dies in Mumbai body found hanging in police station toilet
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई में एक 24 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट की संदिग्ध हालत में हुई मौत वाले मामले में गिरफ्तार किया गया 40 वर्षीय आरोपी पुलिस की हिरासत में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विक्रम अठवाल को अंधेरी पुलिस थाने के शौचालय के अंदर दो पैंट को मिला कर बनाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


मृतक रूपल ओगरे अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर स्थित एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में किराए पर रहती थी, जिसकी रविवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और एयर इंडिया में ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ का प्रशिक्षण लेने के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद आरोपी विक्रम अठवाल को गिरफ्तार किया था। दरअसल, वह पिछले एक साल से उस सोसाइटी की देखभाल और साफ-सफाई का कम कर रहा था। इस घटना में एक स्थानीय अदालत ने उसे आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। हत्या की जांच के दौरान पुलिस को एक चाकु मिला, जिससे मृतक की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस हुआ करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी कचरा उठाने और बाथरूम साफ करने के बहाने से मृतक के घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed