{"_id":"5d6500298ebc3e93aa190986","slug":"according-to-yechuri-the-government-takes-a-99-percentage-of-rbi-profits-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर साल आरबीआई का 99% प्रतिशत मुनाफा हड़प लेती है: येचुरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार हर साल आरबीआई का 99% प्रतिशत मुनाफा हड़प लेती है: येचुरी
Tue, 27 Aug 2019 03:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 27 Aug 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
सीताराम येचुरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरबीआई से केंद्र को 1.76 लाख करोड़ रुपये के हस्तांतरण पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार 2014 से रिजर्व बैंक का 99% मुनाफा ले चुकी है।
विज्ञापन
येचुरी ने ट्वीट किया, 2014 से मोदी सरकार ने अपने प्रचार अभियानों के लिए हर साल आरबीआई के मुनाफे का 99% हिस्सा लिया। इस बार तो उन्होंने एक झटके में 1.76 लाख करोड़ रुपये हड़प लिए जिसका इस्तेमाल बैंकों में नई पूंजी डालने के लिए किया जाएगा, जिन्हें मोदी के यार-दोस्त लूट चुके हैं।
विज्ञापन
Since 2014 Modi government has appropriated 99% of RBI’s profits every year to fund its propaganda campaigns. It has now siphoned off ₹1.76 lakh crores ostensibly to recapitalise banks which have been looted by Modi’s cronies. https://t.co/fAk1PU3nhG
विज्ञापन विज्ञापन— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 27, 2019
येचुरी ने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र में हमारे प्रमुख नवरत्न, गिरती मांग और सरकार द्वारा उन पर डाले गए वित्तीय भार दोनों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बड़ा मुनाफा हड़पने से किसान, मजदूर, एमएसएमई, युवक और महिलाकर्मी सभी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
माकपा नेता ने कहा, अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका पर कभी भी इतनी बेरहमी से हमला नहीं किया गया जितना कि इस सरकार के शासन में हुआ। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का निर्णय किया।
रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने बिमल जालान की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया है।