फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to Union Health Ministry, India cumulative COVID19 vaccination coverage more than 27.62 crores

कोरोना : देश में टीकाकरण के 155 दिन पूरे, अब तक 27.62 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Sat, 19 Jun 2021 11:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Jun 2021 11:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के 20,49,101 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गई, जबकि 78,394 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।  

विज्ञापन
According to Union Health Ministry, India cumulative COVID19 vaccination coverage more than 27.62 crores
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 155 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान देश में अब तक लगाई गई खुराकों की कुल संख्या 27.62 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के 20,49,101 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गई, जबकि 78,394 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 155वें दिन (19 जून) कुल 33,72,742  खुराक दी गई। इनमें से 29,00,953 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,71,789 को दूसरी खुराक दी गई। जबकि देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के 5,39,11,586 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 12,23,196 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है। 
विज्ञापन


देश के 17 राज्यों में 10 लाख से अधिक लोगों को लगे टीके 
असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को  टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सात बजे संकलित की गई अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में कुल 27,62,55,304 खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 155 वें दिन शनिवार को कुल 33,72,742 खुराक दी गई। कुल 29,00,953 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 4,71,789 को दूसरी खुराक दी गई।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से टीकाकरण अभियान तेज करने को कहा
केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से अपील की है कि वह टीकाकरण अभियान को तेज करें और कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन हटाते समय कोविड अनुकूल व्यवहार, जांच-निगरानी-इलाज, टीकाकरण जैसी ‘अति महत्वपूर्ण’ पांच रणनीतियां अपनाएं। वहीं एक विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि अगर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया गया तो भारत में छह से आठ सप्ताह में तीसरी लहर आ सकती है।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे संदेश में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए मौजूदा परिदृश्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण की गति तेज करें।



गृह सचिव ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और कइयों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने प्रतिबंधों में राहत देना शुरू किया है, ऐसे में मैं यह रेखांकित करना चाहूंगा कि लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक व्यवस्थित और जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed