फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to the diatom investigation report, Mansukh Hiren was alive when he fell into the water

खुलासा: डायटम जांच रिपोर्ट के अनुसार मनसुख हिरेन जब पानी में गिरे थे तब जिंदा थे 

Thu, 18 Mar 2021 04:48 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Mar 2021 04:48 AM IST
विज्ञापन
According to the diatom investigation report, Mansukh Hiren was alive when he fell into the water
Mansukh Hiren

व्यापारी मनसुख हिरेन की डायटम जांच (डूबकर मौत से संबद्ध मेडिकल जांच) रिपोर्ट से पता चलता है कि जब वह पानी में गिरे थे तब वह जिंदा थे। वैसे यह रिपोर्ट निर्णायक नहीं है। महाराष्ट्र का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन की रहस्यमय मौत की जांच कर रहा है। डायटम जांच डूबकर होने वाली मौत की जांच एवं उसकी पुष्टि में एक अहम माध्यम होती है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि डायटम जाचं रिपोर्ट बताती है कि जब वह (हिरन) पानी में गिरे थे तब वह जिंदा थे। उनके फेफड़े में पानी घुस जाने का पता चला है। हमने इस डायटम बोन नमूने को हरियाणा स्थित अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को डायटम जांच रिपोर्ट मिल गयी है लेकिन यह निर्णायक नहीं है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि विसरा, रक्त नमूने, नाखून क्लिपिंग की रिपोर्ट का भी इंतजार है। एटीएस के डीआईजी शिवदीप ने डायटम बोन नमूने हरियाणा स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एटीएस उन तीन डॉक्टरों का बयान दर्ज करेगी जिन्होंने कालवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हिरेन का पोस्टमार्टम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जांच दल इस बात की भी जांच करेगा कि पोस्टमार्टम के समय सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे अस्पताल में क्यों मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि मुंबई के कारमाइकल रोड पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के समीप 25 फरवरी को विस्फोटक से भरी एक स्कोर्पियो मिली थी। पांच मार्च को हिरन ठाणे में मृत मिले थे। 

बता दें कि हिरेन की मौत में मुठभेड़ विशेषज्ञ वाजे की भूमिका होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। संबंधित स्कोर्पियो वाहन हिरेन के पास ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed