फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to report Priyanka Gandhi is writing a book on her political vision

प्रियंका गांधी लिख रही हैं किताब, एडवांस में मिले एक करोड़ रुपये

Tue, 18 Dec 2018 12:06 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
According to report Priyanka Gandhi is writing a book on her political vision
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को लेकर खबर आई है कि वह एक किताब लिख रही हैं। न्यूज वेवसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 'अंगेस्ट आउटरेज' नाम की इस किताब के लिए प्रकाशक ने प्रियंका को एक करोड़ रुपये बतौर एडवांस के तौर पर दिए हैं। प्रियंका को किताब की पाण्डुलिपि को मार्च 2019 तक जमा करने को कहा गया है और किताब का विमोचन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक किताब हिंदी, अंग्रेजी सहित भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रकाशित होगी। इसके अलावा किताब को ऑडियो बुक के रूप में भी पेश किया जाएगा। 300 पन्नों वाली इस किताब में प्रियंका राजनीति पर अपने विचारों के बारे में लिखेंगी। इस किताब के जरिए वह अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को दुनिया तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन


हालांकि प्रियंका की तरफ से इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है। वहीं जानकारों का मानना है कि अगले साल अप्रैल और मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए इस किताब का इस्तेमाल कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी के तौर पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed