फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to Public Affair Index report Kerala ranks top in governance

रिपोर्ट: केरल में सबसे बेहतर शासन, मध्य प्रदेश समेत यह राज्य हैं पीछे

Mon, 23 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
According to Public Affair Index report Kerala ranks top in governance

पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश में सबसे बेहतर शासन के मामले में केरल प्रथम स्थान पर है। केरल लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर तमिलनाडु, तीसरे पर तेलंगाना, चौथे पर कर्नाटर और पांचवें स्थान पर गुजरात का नाम है। इंडेक्स में जिन राज्यों के नाम सबसे निचले स्तर पर हैं उनमें मध्यप्रदेश का स्थान सबसे नीचे है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर बच्चों के लिए बेहतर जीवनयापन परिस्थितियों की बात की जाए तो इसमें भी केरल का स्थान पहला है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश और मिजोरम हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस इंडेक्स में भारत के राज्य कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं इस बात का आकलन किया जाता है। पीएसी के अनुसार सबसे निचले स्थान पर मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार हैं। पीएसी के चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन का कहना है कि देश में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी चुनौतियों का समाधान जल्द किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


इन फैक्टर्स को मापा जाता है

इंडेक्स को तैयार करने के लिए कुछ मानक होते हैं। जैसे- राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास को समर्थन, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों की स्थिति और कानून-व्यवस्था। इन सभी का आकलन किया जाता है। इंडेक्स में सरकारी डाटा को कुल 30 फोकस विषय और 100 इंडीकेटर के आधार पर मापा जाता है। यह इंडेक्स पीएसी 2016 में जारी किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे राज्यों में इन्होंने मारी बाजी

इंडेक्स रिपोर्ट में छोटे राज्यों में बेहतर शासन के मामले में हिमाचल प्रदेश ने बाजी मारी है। वह इसमें प्रथम स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर गोवा, तीसरे पर मिजोरम, चौथे पर सिक्किम और पांचवें पर त्रिपुरा का नाम है। वहीं रिपोर्ट में छोटे राज्यों के मामले में नागालैंड, मिजोरम और मेघालय निचले स्थान पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed