फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to IMD top five states will face summer strom and records will break

देश के पांच राज्यों में गर्मी का कहर जारी, सूखे और आंधी-तूफान का अलर्ट

Mon, 17 Apr 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 17 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
according to IMD top five states will face summer strom and records will break

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस साल गर्मी कहर रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया की देश के पांच बड़े राज्यों को आंधी-तूफान की मार झेलनी पड़ सकती है। इसमें बिहार और बंगाल शामिल हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी, जो जानलेवा भी हो सकती है। दिल्ली में भी आसार कुछ ऐसे ही हैं। दिल्ली में रविवार को पारा करीब 40 डिग्री के पास रहा था। देखा जाए तो अप्रैल में पारा इससे तीन डिग्री कम रहता है, लेकिन दिल्ली में लगातार भयंकर गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक ये पारा और भी बढ़ सकता है। राजस्थान में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है और वहां भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हिमालच प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम के सूखे के हालात बन गए हैं। यहां के क्षेत्र ऊना में पारे ने 41.2 डिग्री का स्तर पार करके रिकॉर्ड बना डाला। गर्म हवाएं यानि लू यहां भी लगातार चलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूपी में भी अगले तीन दिन तक मौसम के सूखे रहने के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल में गर्मी के कहर के पीछे मार्च में प्री मानसून के कमजोर होने को बताया था। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में होने वाले प्री मानसून में 8 फीसदी की गिरावट आई है। दरअसल, प्री मानसून से अप्रैल में गर्मी से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन इस साल ऐसे होने के हालात नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed