फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accident: Road accident in Khyber Pakhtukhba, Pakistan, 8 members of the same family died on the spot.

हादसा: पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्बा में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौके पर मौत

Tue, 28 May 2024 06:11 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 28 May 2024 06:11 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्बा प्रांत में एक मिनी जीप के सौ फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। जिससे उसमें बैठी चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident: Road accident in Khyber Pakhtukhba, Pakistan, 8 members of the same family died on the spot.
सड़क हादसा प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्बा प्रांत में एक मिनी जीप के सौ फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। जिससे उसमें बैठी चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्बा प्रांत के पास एक सड़क दुर्घटना में एक परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। परिवार बेले बाबा में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद पगोराई जा रहा था। सोमवार को शांगला जिले में यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


शांगला जिला पुलिस अधिकारी इमरान खान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। शवों को अलपुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पिछले दिनों सड़क हादसों में हुई कई मौतें
वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। एक यात्री वैन एक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुजफ्फरघर जिले में हुई।


एक और सड़क दुर्घटना में 18 मई को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मिनी ट्रक के सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 3 मई को, रणनीतिक काराकोरम राजमार्ग से एक बस फिसलकर खड्ड में गिर गई। इस कारण से 20 यात्रियों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed