{"_id":"6293532a02f2db4c0b0456c8","slug":"accident-6-people-including-maharashtra-family-killed-as-car-falls-into-ravine-in-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Accident: सिक्किम में कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim Accident: सिक्किम में कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत
Sun, 29 May 2022 04:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 May 2022 04:34 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब आठ बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई। उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैंकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।