यात्रियों को तोहफा, जम्मूतवी से सिकंदरबाद चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन संख्या 02598 क्षत्रपति शिवाजी स्टेशन से गोरखपुर के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। संख्या 02533 गोरखपुर से मुंबई के लिए 14 जुलाई से 28 जुलाई के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। मुंबई टर्मिनस से ट्रेन संख्या 02534 मुंबई के लिए 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
जम्मूतवी से सिकंदराबाद के लिए यह ट्रेन 23 व 30 जुलाई को चलेगी
रेलवे ने जम्मूतवी-सिकंदराबाद के लिए एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 07067 सिकंदराबाद से 21 जुलाई व 28 जुलाई को चलेगी। दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी से सिकंदराबाद के लिए यह ट्रेन 23 व 30 जुलाई को चलेगी।
जम्मूतवी से यह ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और तीसरे दिन सिकंदराबाद सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पठानकोट कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीणा, हबीबगंज, इटारसी, बेतुल, पंधुमा, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, काजीपत, छरपाली स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी।