ABVP ने दो कार्यकर्ताओं को निकाला, किया हर सख्त कार्रवाई का समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इन बिगड़े हुए हालातों के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। एबीवीपी ने हालात बिगाड़ने के आरोप में अपने संगठन से दो कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
दोनों का नाम प्रशांत मिश्रा और विनायक शर्मा है और दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रशांत और विनायक की जवाहर लाल नेहरू के छात्र अमन सिन्हा से सोशल मीडिया पर बहस हई थी। बताया जा रहा है कि अमन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसियेशन से जुड़ा हुआ है।
एबवीपी का कहना है कि वो एक शांत माहौल चाहते हैं और हर उस सख्त कदम का समर्थन करेंगे जो पुलिस की ओर से जांच में उठाए जाएंगे। अपने स्टेटमेंट में एबीवीपी ने कहा कि परिषर में जो हुआ उसके खिलाफ हम सख्त कदम की मांग करते हैं और जो भी दोषी पाया जाता है उसे सजा मिलनी चाहिए।
खालसा कॉलेज के पास हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बहस के बावजूद अमन ने दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मोरिस नगर थान में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अमन का आरोप है कि दोनों कार्यकर्ताओं के साथ एबीवीपी के और भी छात्र ने जिन्होंने मिलकर उन्हें पीटा।
मीडिया की खबरों के मुताबिक अमन जैसे ही खालसा कॉलेज के पास पहुंचा वहीं एबीवीपी के छात्रों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए और दोनों छात्र प्रशांत और विनायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी धारा 323,341 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।