फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP performed well in student union election in colleges of Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का लहराया परचम

Sat, 06 Oct 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ABVP performed well in student union election in colleges of Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बड़ी जीत हासिल की है। परिषद ने विश्वविद्यालय के अलावा सीएमपी और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में पैनल से प्रत्याशी उतारे थे। दोनों ही महाविद्यालयों में एबीवीपी ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की। अन्य पदों पर भी परिषद के उम्मीदवार मुख्य लड़ाई में रहे।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को हुए छात्र संघ चुनाव में सीएमपी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के आशुतोष त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद पर 566 वोट पाकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे मनोज यादव को 441 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मो. राशिद ने 793 मत पाकर जीत हासिल की। इसी पद के लिए दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के अंकित कुमार तिवारी को 561 वोट मिले। महामंत्री पद पर करन त्रिपाठी ने 822 वोट के साथ एबीवीपी के सुधीर सिंह को 18 मतों के अंतर से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर 1630 वोट पाकर बृजराज वर्मा विजयी रहे, सांस्कृतिक सचिव पद पर परिषद के आदेश मिश्रा 1233 वोट पाकर विजयी हुए। 
विज्ञापन


वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अविनाश शुक्ला ने एबीवीपी के विष्णुकांत मिश्रा को 34 मतों से हराया। अविनाश को 764 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के दिव्यांशु सिंह 885 वोट पाकर विजयी रहे। महामंत्री पद पर वरुण ध्यानी 825 मत पाकर विजयी हुए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की शिवानी मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सांस्कृतिक सचिव पद पर शिवम शुक्ला 757 वोट पाकर विजयी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर शरण डिग्री कालेज में राकेश यादव 943 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे विकास मिश्र को 409 मत मिले। उपाध्यक्ष जय सिंह, महामंत्री शलभ गुंजन सिंह, संयुक्त मंत्री सौरभ उपाध्याय तथा सांस्कृतिक सचिव सचिन सिंह निर्वाचित हुए। 


श्यामा प्रसाद मुखर्जी में ऋतुराज सिंह अध्यक्ष, अंशुमान कुमार सिंह गोंड उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार मिश्र महामंत्री, दीपक मौर्य संयुक्त मंत्री चुने गए। सांस्कृतिक सचिव पद पर अनीषा पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed