फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP became the largest student organization in the whole world, claims to have 55 lakh students as members

ABVP: पूरी दुनिया में सबसे बड़ा छात्र संगठन बना एबीवीपी, 55 लाख छात्रों के सदस्य होने का दावा

Fri, 22 Nov 2024 05:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया है कि इस वर्ष पूरे देशभर से सदस्यता हुई है।

विज्ञापन
ABVP became the largest student organization in the whole world, claims to have 55 lakh students as members
एबीवीपी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दावा किया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। संगठन के अनुसार उसके सक्रिय सदस्यों की संख्या 55 लाख को पार कर चुकी है। इस वर्ष उसके सक्रिय सदस्यों की संख्या 55,12,470 हो चुकी है। दुनिया के किसी भी देश में किसी भी छात्र संगठन के पास इतने सक्रिय सदस्य नहीं हैं। संगठन ने पहले ही दुनिया के सबसे बड़े संगठन होने का दावा किया था, लेकिन इस वर्ष उसकी सदस्य संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया है कि इस वर्ष पूरे देशभर से सदस्यता हुई है। उनके अनुसार, छात्रों के मुद्दे उठाने और उनके हितों की बात करने के कारण एबीवीपी का छात्रों के बीच भरोसा बढ़ा है। संगठन ने शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के लिए सुरक्षा और  महिला सशक्तिकरण के पक्ष में आवाज उठाने, महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में बढ़ाने के लिए विद्यार्थी परिषद ने अच्छा प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed