फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abusive message displayed on digital traffic advisory board in Mumbai; police register case

Mumbai: जब मुंबई के डिजिटल ट्रैफिक बोर्ड से राहगीरों को पड़ीं गालियां! अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 27 Dec 2022 11:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Dec 2022 11:53 AM IST
सार

यह हैरान करने वाली घटना मुंबई के दिंडोशी इलाके में हुई। सूचना मिलने के बाद यातायात को लेकर परामर्श देने वाले इस बोर्ड से तुरंत प्रसारण रोका गया। मुंबई पुलिस ने मामले में अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Abusive message displayed on digital traffic advisory board in Mumbai; police register case
इस ट्रैफिक बोर्ड पर प्रदर्शित हुए अपशब्द - फोटो : twitter

विस्तार

मुंबई की जनता व पुलिस को एक अजीब मुसीबत का सामना करना पड़ा। महानगर में लगे एक डिजिटल ट्रैफिक एडवायजरी बोर्ड पर अचानक गालियां प्रदर्शित होने लगीं। यह देख राहगीर हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन

यह हैरान करने वाली घटना मुंबई के दिंडोशी इलाके में हुई। सूचना मिलने के बाद यातायात को लेकर परामर्श देने वाले इस बोर्ड से तुरंत प्रसारण रोका गया। मुंबई पुलिस ने मामले में अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर एलईडी स्क्रीन पर एक अभद्र संदेश प्रदर्शित किया गया। बोर्ड की बिजली आपूर्ति बंद करने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक यह संदेश नजर आता रहा। बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed