{"_id":"598155c04f1c1b07378b479f","slug":"abu-ismail-amarnath-yatra-attack-mastermind-to-replace-abu-dujana-as-lashkar-s-kashmir-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु दुजाना की मौत के बाद कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना यह आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अबु दुजाना की मौत के बाद कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना यह आतंकी
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
लश्कर कमांडर अबु दुजाना
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना द्वारा कश्मीर में मंगलवार को मार गिराए गए लश्कर के आतंकी अबु दुजाना के बाद अब इस आतंकी संगठन की कमान उस आतंकवादी के जिम्मे आ गई है, जिसने अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों पर हमला किया था।
विज्ञापन
इंडिया टुडे के अनुसार अबु इस्माइल को इस आंतकी संगठन की कमान दी गई है। पाकिस्तानी नागरिक अबु इस्माइल ने अमरनाथ यात्रा के दौरान काफिले पर हमला किया था, जिसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 19 घायल हो गए थे। सेना ने इस्माइल को पकड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में ऑपरेशन लांच कर दिया है।
विज्ञापन
अबु दुजाना पर था 15 लाख का इनाम
कासिम के बाद दुजाना कश्मीर में लश्कर का सबसे बड़ा हथियार था। बताते चलें कि अबु दुजाना कश्मीर में अबु कासिम के बाद दूसरे नंबर पर था। अबु कासिम को कुछ दिन पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने मारा गिराया था।
विज्ञापन
अबु कासिम कई हमलों में शामिल था। पीओके से घुसपैठ करके आने वाले आतंकियों को हमले करने के लिए मंजिल तक पहुंचाने में अबु कासिम ही मदद करता था।
अबु कासिम के मरने के बाद लश्कर ने अबु दुजाना को इसकी कमान सौंप दी। कुछ दिन पहले वह सेना के घेरे में फंस चुका था, लेकिन चकमा देकर फरार हो गया।
सूत्रों का कहना है कि अबु दुजाना इस समय सबसे ज्यादा शोपियां जिले में सक्रिय है। इस क्षेत्र में इस समय बर्फबारी हो चुकी है। शोपियां, पुंछ और राजोरी जिले एक साथ लगते हैं।
इसलिए इन तीनों क्षेत्रों में इसका आना-जाना है। सूत्रों का कहना है कि अबु कासिम का भी इन क्षेत्रों में आना-जाना था। वह भी शहादरा शरीफ में कई बार माथा टेक चुका था।