{"_id":"5bcff07fbdec2269625f5954","slug":"abu-dhabi-jakarta-flight-diverted-to-mumbai-as-a-woman-passenger-gives-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु धाबी से जकारता जा रहे विमान को इसलिए मोड़ा गया मुंबई की तरफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अबु धाबी से जकारता जा रहे विमान को इसलिए मोड़ा गया मुंबई की तरफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विमान
- फोटो : pexels.com
एतिहाद एयरवेज की अबु धाबी-जकारता जाने वाली उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ा गया। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि एक महिला यात्री ने उड़ान के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दिया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Etihad Airways Abu Dhabi-Jakarta flight diverted to Mumbai as a woman passenger gives birth onboard the flight. pic.twitter.com/zosDBe60Z2
— ANI (@ANI) October 24, 2018
इससे पहले ऐसी ही एक खबर न्यूयॉर्क से भी आई थी। यहां छुट्टी पर चल रहे भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने जमीन से 35 हजार फीट पर उड़ रहे विमान में एक महिला की डिलीवरी कराने में सफलता की। पूरी तरह से स्वस्थ बच्चे के जन्म के बाद सभी यात्रियों ने जश्न मनाया। यह विमान पेरिस से न्यूयॉर्क के लिए जा रहा था। दरअसल एयर फ्रांस फ्लाइट में जैसे ही सूचना दी गई कि एक 41 वर्षीय महिला को एक हफ्ते पहले ही अचानक प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई है और अगर कोई डॉक्टर हो तो मदद करे।
इस पर क्लीवलैंड क्लिनिक के ग्लिकमैन यूरोलॉजिकल एंड किडनी इंस्टीट्यूट के 27 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर सेज हेमल ने तुरंत इसकी जिम्मेदारी ले ली। जांच में पता चला कि डिलीवरी में ज्यादा समय नहीं बचा है जबकि सबसे करीबी हवाई अड्डा दो घंटे की दूरी पर था। इसके बाद पूरी सावधानी बरतते हुए हेमल ने एक फ्रांसीसी पीडियाट्रिसियन (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ स्टेफेनी ओर्टोलैन के साथ मिलकर 30 मिनट में यह डिलीवरी कराई। बच्चे का नाम जेक रखा गया है।